फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two doctors recommended suspension, JE's salary withheld

दो डॉक्टरों के निलंबन की संस्तुति, जेई का वेतन रोका

Fri, 08 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Fri, 08 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two doctors recommended suspension, JE's salary withheld
केंद्र सरकार ने मैदान में चोटिल खिलाड़ियों को मौके पर ही मरहम पट्टी देने के आदेश जारी किए हैं।

विभिन्न योजनाओं व पोषण मिशन समिति की बैठक में दो डॉक्टरों व एक जेई की घोर लापरवाही डीएम मोनिका रानी के सामने आई। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डा. एके वर्मा व डा. एसएन मिश्रा द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में एक भी नेत्र रोगी का आपरेशन नहीं करने पर उन्होंने निलंबन की संस्तुति की है।

विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ पीएन गोयल को निदेशक लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में लापरवाही पर एक जेई का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वहीं, पोषण समिति की बैठक में सीएमएस से कहा कि पोषण केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों को भी भोजन दिया जाए।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक में डीएम मोनिका रानी ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कराएं, हीलाहवाली न बरती जाए। सीडीओ एमए हसन को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं का लाभ पा रहे पात्रों का सत्यापन कराएं, ताकि पता चले कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्हाेंने स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों में रुचि नहीं लेने पर महोबा स्वास्थ्य विभाग के जेई आरके अवस्थी का वेतन रोकने के लिए महोबा डीएम को पत्र लिखने के लिए कहा। इंदिरा आवास के कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों के इंदिरा आवास अधूरे पड़े हैं और धनराशि निकाल ली गई है, उनसे  रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed