{"_id":"5745ef0c4f1c1bd1406907e8","slug":"two-died-due-to-wind-strom","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी ने ली दो की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी ने ली दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पवन चक्की
- फोटो : Demo Pic.
ट)। आंधी पानी ने जिले के कई स्थानों पर तबाही मचाई। पेड़ के नीचे बगीचे की रखवाली कर रहे खेतिहर मजदूर की आकाशीय बिजली की चपेट में आने और आम के पेड़ के नीचे खड़े किशोर पर पेड़ की टहनी गिरने से मौत हो गई। दो स्थानों पर बांउड्रीवाल ढहने से आधा दर्जन सदस्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर गढ़चपा निवासी गोपाल प्रजापति (36) आम के बगीचे की रखवाली करता था। बुधवार को वह आम के पेड़ के नीचे लेटा सो रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सुबह काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी प्रेमा देवी अपने बच्चों के साथ बगीचे पहुंची। वहां गोपाल को झुलसा देख चिल्लाई।
आसपास के लोग आए और उसे पीएचसी लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार पहरा गांव के रमपुरवा निवासी शत्रुघन (15) पुत्र रामविलाश बुधवार की सुबह घर से अपनी भैंस लेकर खेत के पास पहुंचा। जब वह आम के पेड़ के नीचे बैठा था तो अचानक आंधी आने पर पेड़ की मोटी टहनी टूटकर उसके सिर पर गिरी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई
विज्ञापन
। आंधी थमने के बाद उसके परिजन खेत पहुंचे तब इसकी जानकारी हो सकी। उधर बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलौंहापुरवा में मंगलवार की रात को अचानक आंधी से बच्छराज व चंद्रभवन के घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिरी।
जिसमें कमरे में सो रहे दसिया(12), विनीता (15) पुत्रीगण बच्छराज, शिवपूजन (11) पुत्र चंद्रभवन, रामादेवी (38) पत्नी चंद्रभवन और अभिलाषा (32) पत्नी किशनपाल मिट्टी के मलबे में दब गए। घटना की जानकारी होते ही सभी को मलबे से हटाकर बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी क्रम में रेहुंटा पहाड़ी निवासी मोहनलाल के घर की दीवार भी ढ़हने से नूतन (17) पुत्री मोहन और शिवपतिया (55) पत्नी शिवपतिया घायल हो गई।