फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two cases, including five on the hood Goppa

डाकू गोप्पा समेत पांच पर दो मुकदमे दर्ज

Sun, 13 Nov 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट Updated Sun, 13 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Two cases, including five on the hood Goppa
महुलिया जंगल में काबिंग करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
खेत से किसान को अपह़ृत कर जान से मारने के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाला डाकू गोप्पा एक नहीं दो बाइकों से पांच साथियों के साथ आया था। पुलिस किसी भी बाइक का पता नहीं लगा सकी है। डाकू गोप्पा समेत पांच डाकुओं के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उधर घायल का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार की शाम को 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा उर्फ रामगोपाल ने मऊ थाना क्षेत्र के नेरूआ गांव के मोहनपुरवा में अपने इनामी डाकू साथी खरदूषण के साथ बाइक से आकर पहलवान उर्फ लक्ष्मी को अपहृत कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़  कर अपहृत को छुड़ा लिया था पर इस दौरान डाकुओं ने लक्ष्मी की जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन


इस मामले में जानकारी हुई है कि डाकू गोप्पा के साथ एक और बाइक में तीन बदमाश आए थे जो घटना के समय कुछ दूरी पर खडे़ थे। जैसे ही लक्ष्मी को अपहृत कर जंगल की ओर भागे तो वे भी साथ में गए। थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया है कि दो बाइक से कुल पांच डाकू आए थे। रविवार को मऊ थाने में डाकू गोप्पा समेत डाकू खरदूषण और तीन अज्ञात डाकुओं के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और अपहरण, हत्या का प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रविवार को डाकू गैंग की तलाश में मऊ, मानिकपुर, बरगढ़, सरैंया, रैपुरा थाना पुलिस के साथ एंटी डकैती टीम ने महुलिया और कोटा कंदैला के जंगलों में कांबिंग की। कई घंटे तक चली काबिंग के बावजूद कोई पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed