फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two burnt bodies found on Khohi valley, sensation

खोही घाटी पर मिले दो जले शव, सनसनी

Sat, 14 Dec 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two burnt bodies found on Khohi valley, sensation
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे खोही फतेहगंज क्षेत्र के मध्य प्रदेश बरौंधा की घाटी पर एक महिला व बालिका का जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चित्रकूट व सतना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि शव मां बेटी के हो सकते हैं। कहीं और हत्या करने के बाद शव यहां फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि उनकी पहचान छिपाने के लिए डीजल, पेट्रोल या मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया है। सतना एसपी रियाज इकबाल व अपर एसपी गौतम सेालंकी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सतना एसपी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष व बालिका की उम्र लगभग 7-8 वर्ष है। संभावना मां-बेटी होने की है। पूरी तरह शव जले होने से शिनाख्त नहीं हो रही है। यह शव लगभग दो दिन पुराने लग रहे हैं। कहीं हत्या करने के बाद यहां लाकर पहचान मिटाने के लिए दोनों शव जलाए गए हैं। इसकी जानकारी के लिए जिले के सभी थानोें के अलावा सीमावर्ती पन्ना, बांदा व चित्रकूट पुलिस की भी मदद ली जा रही है। बांदा व चित्रकूट की पुलिस टीमें भी मौके पर जाकर घटना को जानने का प्रयास किया है। मालूम हो कि तीन दिसंबर को जिले के हाईवे किनारे बरगढ घाटी पर अज्ञात लोग एक महिला की हत्या कर शव फेंक गए थे, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed