फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two brothers died due to electric current in the barbed wire in the chilli field

Chitrakoot News: मिर्च की खेत में लगे कटीले तार में उतरे करंट से दो भाइयों की मौत

Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to electric current in the barbed wire in the chilli field
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के वियावल गांव के मजरा काशीनाथ का पुरवा में मिर्च के खेत में लगे कटीले तार में उतरे करंट से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बचाने में दो लोग झुलस गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

काशीराम पुरवा के अर्जुन निषाद ने बताया कि रविवार की सुबह पिता राजेंद्र निषाद (42) और ताऊ अशोक निषाद (45) मिर्च की फसल देखने गए थे। फसल को मवेशियों से बचाने के लिए चारों ओर कटीले तार लगाए गए हैं। पास में लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट तार में उतरे करंट से कंटीले तार में भी करंट आ गया था। तार छूते ही राजेंंद्र निषाद चिपक गए। उनको अशोक बचाने लगे। वे भी तार से चिपक गए।
विज्ञापन

यह देखकर कुछ दूर मौजूद राजेंद्र का पुत्र सोनू (23) और गांव का केवल प्रसाद (31) भी बचाने में झुलस गए। उनके चिल्लाने पर कई ग्रामीण पहुंचे। लाठी से तार को तोड़ा। सभी को सीएचसी ले गए। डॉॅक्टरों ने राजेंद्र और अशोक को मृत घोषित कर दिया। सोनू व केवल को भर्ती किया है। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना के बाद से राजेंद्र प्रसाद की पत्नी संगीता व अशोक की पत्नी गोंदिया बेहाल हैं। राजेंद्र के तीन पुत्र सोनू, अर्जुन और मुनेश हैं। अशोक के दो पुत्र अंकित व सचिन व पुत्री निशा और निराशा हैं। थानाध्यक्ष मऊ विनोद राय ने बताया कि खेत में लगे कटीली तार में करंट आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed