{"_id":"6439a607d1b746e52e08f1a4","slug":"two-accused-of-fraud-from-atm-arrested-chitrakutt-news-c-12-1-180257-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: एटीएम से फ्राड करने वाले दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: एटीएम से फ्राड करने वाले दो आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली पुलिस ने एटीएम से फ्राड कर लाखों रुपये निकालने वाले दो आरोपियों को दबोचा है। इनके कब्जे से एक लाख 17 हजार रुपये नगद, तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। आरोपी मध्य प्रदेश के सतना व पन्ना जिले के रहने वाले हैं, जो एटीएम में भोले-भाले लोगों से बहना बनाकर एटीएम मांगकर उनका कोड नंबर डालकर रुपये निकाल लेते थे।
शुक्रवार को अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने एसपी कार्यालय में बताया कि कोतवाल गुलाब त्रिपाठी व निरीक्षक अजीत पांडेय की टीम ने शहर के रेलवे स्टेशन रोड से गुरुवार की रात्रि को चेकिंग के दौरान बाइक चालक को पकड़ा। उप निरीक्षक रामआधार सिंह व सिपाहियों ने जांच पड़ताल व पूछताछ की तो इसमें एक सतना जिले के नोनगरा सिंहपुर निवासी रामप्यारे चौधरी व दूसरा पन्ना देवेंद्रनगर निवासी श्यामलाल चौधरी निकला। दोनों बाइक के कागज नहीं दिखा सके। तलाशी में इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक तमंचा, एक कारतूस व एक लाख 17 हजार रुपये नगद बरामद हुये।
पूछताछ में बताया कि चित्रकूट के कई एटीएम में यह लोग रेकी करते रहते हैं। किसी ग्राहक का एटीएम फंसने या रुपये न निकलने पर वहां पहुंचकर अपना एटीएम देकर उसके सामने फिर से प्रयास करने को कहते हैं। बहाने से ग्राहक का एटीएम लेकर उसका पिनकोड पूछकर उसे बाहर कर देते थे। इसके बाद दोनों एटीएम मशीन घेरकर खड़े होते थे।
विज्ञापन
जिससे बाहर खड़े ग्राहक को अंदर की गतिविधि दिखाई न पड़े। ऐसे दो मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज होने के बाद जांच पड़ताल की गई थी। इन दोनों मामले में एक लाख 32 हजार रुपये निकले थे, जिसमें एक लाख 17 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। इनके और साथियों की तलाश जारी है।