फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck's helper drowned in Valmiki river, search continues

Chitrakoot News: वाल्मीकि नदी में डूबा ट्रक का खलासी, तलाश जारी

Tue, 05 Aug 2025 09:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 05 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
Truck's helper drowned in Valmiki river, search continues
सरैंया। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही लालापुर के बीच वाल्मीकि नदी में ट्रक चालक व खलासी नहा रहे थे। अचानक खलासी ने साबुन लगाने के बाद नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह फंस गया। चार घंटेे बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। सीओ समेत पुलिस टीम चार गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बेलरी गांव निवासी ट्रक चालक रामदयाल ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह ट्रक लेकर प्रयागराज जा रहा था। लालापुर बगरेही के पास किनारे ढाबे के पास ट्रक खड़ा कर खलासी भांगा गांव निवासी 20 वर्ष के जानकी के साथ नदी में नहाने गया। खलासी तैर लेता था ऐसे में वह नदी में छलांग लगाया लेकिन तेज बहाव के कारण वह संभल नहीं पाया और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। सीओ राजापुर राजकमल ने बताया कि चार गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। तेज बहाव होने से सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के माल सहित पकड़ा
मानिकपुर। थाना क्षेत्र के उमरी गांव के काशीराम कॉलोनी में हुई चोरी के मामले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। चारों के पास से मकान बनाने के लोहे के छड़ एंगल आदि बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तीन अगस्त को हेला निवासी रामपाल ने दी तहरीर में कहा कि काशीराम कालोनी में लोहे की छडे़, एंगल सहित अन्य उपकरण रखे। इनको उमरी निवासी उमरी निवासी दिवाकर कोल, छोटा कोल को पकड़ा है। आरोपी के पास से 39 लोहे की छड़ सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed