{"_id":"62b74a8059e64b1c151091fc","slug":"truck-loaded-with-sand-overturns-khalasi-dies-chitrakoot-news-knp7042838139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दबे खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों कौशांबी जिला निवासी हैं।
थाना क्षेत्र के तीरमऊ बालू घाट से शनिवार की दोपहर को बालू लादकर ट्रक कौशांबी जाने के लिए राजापुर की ओर आ रहा था। जैसे ही घाट के रास्ते से मुख्य सड़क के पास ट्रक आया तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें कौशांबी के पश्चिम सरीरा निवासी खलासी राजेंद्र (40) ट्रक के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दूसरी ओर चालक चाचा पश्चिम सरीरा निवासी रामसिंह भी घायल हो गया।
ट्रक के दूसरी ओर गिरने से उसकी जान बच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह मयफोर्स पहुंचे और घायल को सीएचसी पहुंचाया। परिजनों को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतक के तीन बच्चे हैं। इसी ट्रक में खलासी का काम कर जीवन यापन करता था। इस घटना के बाद उसकी पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।