{"_id":"67d081e1e5a0716b8c0ea53f","slug":"truck-hits-dcm-one-laborer-dies-three-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113761-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डीसीएम पर ट्रक ने मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डीसीएम पर ट्रक ने मारी टक्कर, एक मजदूर की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
मानिकपुर। सड़क पर भूसा लदी खड़ी डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे डीसीएम में तिरपाल बांध रहे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
थाना रैपुरा क्षेत्र के पहाड़ी देउधां निवासी बसंतलाल ने बताया कि उसका छोटा भाई श्रवण कुमार (27) मजदूरी करता था। मंगलवार को श्रवण अपने साथियों शारदा, राजेश व जितेंद्र के साथ थाना मारकुंडी क्षेत्र के इटवा में खड़ी डीसीएम में भूसा भरकर तिरपाल बांध रहा था। तभी पीछे से आए ट्रक ने खड़े डीसीएम में टक्कर मार दी।
इससे वे चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां श्रवण को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही श्रवण की पत्नी बिट्टी देवी, बेटी संध्या, बेटा कुबेर सहित परिजनों का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी शिव आसरे ने बताया कि घटना के बाद ट्रक पलट गया था। घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया। वहां श्रवण की मौत हो गई। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।