फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck driver dies due to heat stroke

Chitrakoot News: लू लगने से ट्रक ड्राइवर की मौत

Fri, 07 Jun 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies due to heat stroke
चित्रकूट। पत्थर की खदान में खड़े ट्रक को लेने पैदल जा रहा ट्रक ड्राइवर भीषण गर्मी में बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना रुब्बास के सज्जनवास निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि बड़े भाई रामवीर सिंह (45) भरतकूप कस्बा स्थित खदान में दो वर्षों से ट्रक चलाते थे। बुधवार की दोपहर कस्बे से पैदल खदान की ओर जा रहे थे। भीषण गर्मी में वह हाईवे पर बेहोश होकर गिर पड़े। राहगीरों ने इसकी सूचना भरतकूप पुलिस को दी। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन ने बताया कि लू लगने से भाई की मौत हुई है।
विज्ञापन


उल्टी दस्त और बुखार के नौ मरीज भर्ती
चित्रकूट। शंकर बाजार निवासी पूनम (33), भदेवरा कमासिन निवासी गुड़िया देवी (23), सीतापुर निवासी अंजनी का पांच वर्षीय पुत्र कुंदन, कैरा निवासी रामचंद्र की पांच वर्षीय पुत्री आरती, हनुमान धारा निवासी ममता (30), पासी तिराहा निवासी संगीता (20), नई बाजार निवास ऊषा देवी (60), लोढ़वारा निवासी सुनीता (32) व गढ़ीवा निवासी ओमकार (60) को उल्टी दस्त व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed