फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck collides with tractor-trolley, 30 injured

Chitrakoot News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, 30 घायल

Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley, 30 injured
घटना स्थल पर पलटा पड़ा ट्रैक्टर व बिखरी पड़ी सामग्री। - फोटो : संवाद
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ओवरी मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पलट गई। ट्रॉली में सवार 30 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर एसपी और सीओ ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में स्थानीय लोगों की मदद की। घायलों में पांच महिलाएं और चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


परसौजा गांव निवासी मनीष के दहिनवारा के लिए उसके परिजनों के साथ गांव के 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोढवारा गांव आए थे। वापसी में
ओबरी मोड़ के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्राली पर टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली पलट गई और चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से ट्रक को पकड़ा गया और पुलिस सूचना दी गई। उधर, परसौंजा निवासी गुड़िया, अनुरूद्र, विमला, वर्षा, निर्भय यादव, मुन्नीबाई, लइची, दसिया, कैरा, चुनवादी, विद्या, भदौब, थाना कमासिन जनपद बांदा निवासी गनेशीया, थाना पहाड़ी के दलपत का पुरवा ममसी निवासी धर्मवीर, हेमंत, और गुड़िया देवी को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य सवार 15 लोगों को मामूली चोट आई। इनका पहाड़ी सीएचसी में उपचार कराया गया और वे गांव चले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही अपर एसपी सत्यपाल सिंह व सीओ जयकरन सिंह थाना प्रभारी पंकज तिवारी के साथ पहुंचे। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने के पास खड़ा कराया है। अपर एसपी ने कहा कि घायलों के अनुसार ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों का बेहतर इलाज के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
100 से कम नहीं थी स्पीड
ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार घायल परसौंजा की गुड़िया व अनुरुद्र ने दावा किया कि ट्रक की गति 100 से कम नहीं थी। पीछे तेज गति से आ रहे ट्रक को देखकर वह चिल्लाकर ट्रैक्टर चालक से गाड़ी किनारे करने को कहा था। जब तक ट्रैक्टर किनारे आता उसके पहले ही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि जिंदा भी बच पाएंगे। मनीष के परिजनों की खुशियां भी कुछ ही पल में गायब हो गईं। उसके परिवार के भी छह सदस्य घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed