{"_id":"5dc5c5138ebc3e5b1d64d443","slug":"truck-collided-on-highway-jammed-for-two-hours-chitrakutt-news-knp524684823","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टकराए ट्रक, दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टकराए ट्रक, दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन
भरतकूप/शिवरामपुर । झंासी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवरामपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात को आमने सामने से दो ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें चालक परिचालक को तो मामूली चोट आई लेकिन लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्ययम से ट्रकों को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दो ट्रक की टक्कर में कोई जनहानि नहीं है लेकिन काफी देर तक यातायात प्रभावित हुआ। तत्काल शिवरामपुर व भरतकूप की पुलिस टीमों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। इसके अलावा मप्र के नयागांव थाना अंतर्गत ग्राम सेजवार लालापुर निवासी तुलसीदास पुत्र गया प्रसाद, गंगा प्रसाद पुत्र चुनबाद प्रसाद शुक्त्रस्वार को सवेरे बाइक से भरतकूप स्थित धौरही गांव बहू को विदा कराने जा रहे थे। भरतकूप चौकी क्षेत्र के गोण्डा मोड के पास ब्रेकर में बाइक के अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। सूचना पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्त्रस्म में कौशाम्बी जिले के सराय अकिल की कुमारी देवी (60) पत्नी छोटेलाल को टेपों से बेडीपुलिया के पास गिरने से घायल होने पर 108 एम्बुलेंस से घायल दशा में भर्ती कराया गया है।