{"_id":"603a2e568ebc3ee9100fc0f1","slug":"tree-farmer-dead-chitrakoot-news-falling-chitrakutt-news-knp614389953","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरे किसान की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/रामनगर। रैपुरा थाना क्षेत्र के पवारी गांव में शुक्रवार शाम एक किसान नीम के पेड़ से नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत में परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
पवारी गांव निवासी राजराम यादव (52) शुक्रवार शाम करीब छह बजे नीम के पेड़ में चढ़कर पत्ती तोड़ रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पति की मौत से रो-रोकर पत्नी अंगनी व बेटे राम लोटन, पीतम व कल्लू का बुरा हाल हो गया। मृतक के भतीजे इंद्रजीत यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।