{"_id":"695d553dc25da04e3d0a86cb","slug":"treasury-scam-sit-nabs-another-middleman-33rd-arrest-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-125370-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार घोटाला: एसआईटी ने एक और बिचौलिये को दबोचा, 33वीं गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार घोटाला: एसआईटी ने एक और बिचौलिये को दबोचा, 33वीं गिरफ्तारी
Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला कोषागार में हुए बहुचर्चित घोटाले में एसआईटी ने एक और बिचौलिये को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी घोटाले में अब तक की 33वीं है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजापुर थाना क्षेत्र के अतर सुई एडवा गांव निवासी अजय यादव के रूप में हुई है। वहीं, उसका दूसरा भाई अजीत कुमार, जो इसी मामले में वांछित था, पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन
एसआईटी टीम प्रभारी सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि अजय यादव और उसके भाई अजीत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के तौर पर पेंशनरों के खातों में आई लगभग 8 लाख रुपये की राशि का गबन किया। यह राशि पेंशनरों के नाम पर उनके खातों में आई थी, जिसे बिचौलियों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर निकलवा लिया।
विज्ञापन
यह मामला 43.13 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले से जुड़ा है। लगभग सवा दो महीने के अंतराल के बाद यह पहली गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में अब तक कुल 32 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं, और अजय यादव की गिरफ्तारी के साथ यह संख्या 33 हो गई है। पुलिस फरार आरोपी अजीत कुमार की तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।