{"_id":"60d76b6b8ebc3e33542ea164","slug":"transport-corporation-s-bus-stand-is-not-in-tulsi-s-birthplace-chitrakoot-news-knp6366542125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसी जन्मस्थली में नहीं है परिवहन निगम का बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसी जन्मस्थली में नहीं है परिवहन निगम का बस अड्डा
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं लागू की गई है लेकिन तुलसी की जन्मस्थली राजापुर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के कारण उपेक्षा का शिकार है। कई बार बस स्टैंड बनवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सन 1970 में तत्कालीन सरकार के मंत्री राधाकृष्ण गोस्वामी द्वारा राजापुर में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा बुकिंग ऑफिस एवं अन्य जिलों से आने वाली रोडवेज बसों का बस अड्डा बनवाया गया था जो 2002 तक कायम रहा और 2002 के बाद शासन, प्रशासन व निगम की घोर लापरवाही के कारण बस अड्डा एवं रोडवेज का बुकिंग आफिस किसी कारणवश समाप्त कर दिया गया है।
राजापुर के शिवपूजन गुप्ता, सुनील मिश्रा, राधेश्याम सोनी, उमेश केशरवानी, जुगराज केशरवानी, सुभाषचंद्र अग्रवाल, शंकर दयाल जायसवाल ने मांग की है कि विश्व मानचित्र पटल पर राजापुर का नाम अंकित कराया जाए। रोडवेज बसों का बुकिंग ऑफिस, बस अड्डा एवं कर्वी, राजापुर वाया मऊ, प्रयागराज तथा चित्रकूट, राजापुर वाया मानिकपुर रेलवे स्टेशन के लिए यातायात व्यवस्था में रोडवेज बसें चलाई जाएं।