फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Training given to women in making Petha to connect them with self-employment

Chitrakoot News: महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पेठा बनाने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 03 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Training given to women in making Petha to connect them with self-employment
03 सीकेटीपी-15-धरना प्रदर्शन के दौरान किसान। संवाद
चित्रकूट। रानी दुर्गावती एफपीओ द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बरिहा कुम्हड़ा से पेठा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पेठा तैयार करने के वैज्ञानिक तरीके और बाजार में उसकी बिक्री की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश जागरे ने ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से रोजगार सृजन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बरिहा कुम्हड़ा आसानी से उपलब्ध है, जिससे पेठा बनाकर अच्छी कमाई की जा सकती है। खाद्य प्रसंस्करण वैज्ञानिक डॉ. हेमराज द्विवेदी ने पेठा बनाने की वैज्ञानिक विधि बताई और उसे सुरक्षित रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

एफपीओ प्रभारी डॉ. पंकज शर्मा ने पेठा की पैकेजिंग और गर्मी के मौसम में उसकी अच्छी बिक्री की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एफपीओ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैष्णवी, पुनीत गौतम, राहुल ओझा, प्रेम कुमार और एफपीओ की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed