फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   train stoped in chitrakoot

ट्रेन के इंजन में लकड़ी के गठ्ठर रखने पर हुआ बवाल

Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
train stoped in chitrakoot
जिले के बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन में शुक्रवार की दोपहर को प्रयागराज से झांसी जा रही पैसेंजर ट्रेन में इंजन पर लकड़ी के गठ्ठर रखने को लेकर ट्रेन चालक सहित यात्रियों व लकड़ी रखने वाली महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने आगे ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। इससे रेलवे स्टेशन में लगभग 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही। मामले को लेकर ट्रेन चालक ने बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन से ही चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कंट्रोल रूम में सूचना दे दिया। इस पर महिलाएं लकड़ी का गठ्ठर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने 12 लकड़ी के गठ्ठर बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इलाहाबाद झांसी पैसेंजर सुबह चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन आ रही थी। जब ट्रेन बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन में खड़ी हुई तो लकड़ी बेचने का कारोबार करने वाली महिलाओें ने अपने-अपने गठ्ठर ट्रेन के इंजन पर रख दिए। इस पर ट्रेन के चालक व स्टेशन मास्टर बहिलपुरवा ने गठ्ठर हटाने के लिए कहा। इसके बाद भी महिलाओं ने लकड़ी नहीं हटाई।
विज्ञापन

ट्रेन के यात्री भी इस बात को लेकर महिलाओं से उलझ गए। इसके बाद भी महिलाएं तैयार नहीं हुई। इस घटना को लेकर ट्रेन दस मिनट तक लगभग बहिलपुरवा रेलवे स्टेशन में खड़ी रही। इस मामले में किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरपीएफ के आने के बाद महिलाएं लकड़ी छोड़कर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed