{"_id":"676da01a43063a89c906f421","slug":"traders-opposed-the-construction-of-boundary-on-the-railway-crossing-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112014-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे क्रासिंग पर बाउंड्री बनाने का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे क्रासिंग पर बाउंड्री बनाने का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कर्वी-पहाड़ी मार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के किनारे बनाई जा रही बाउंड्री का व्यापारिक संगठनों ने विरोध किया है। रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम उमेश चंद्र निगम को दिया। कहा कि बाउंड्री बनने से रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इससे लोगों को आने5जाने में समस्या होगी।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुशील कक्का का कहना कि रेलवे क्रासिंग के दोनो तरफ शहर के प्रमुख बाजार के साथ ही बस्ती बसी है। रास्ता बंद होने से व्यापार प्रभावित होगा। मांग की कि रेलवे क्रासिंग में स्थायी रूप से रास्ता दिया जाए। ओवरब्रिज के नीचे आने जाने के लिए सीढि़यां बनाई जाएं।
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि शहर के रेलवे क्रासिंग में स्थायी रूप से रास्ता बंद करने के लिए बाउंड्रीवाल बनाई जा रही है, जबकि कई वर्ष से स्थानीय निवासी पैदल इस रास्ते से निकलते हैं। रास्ता बंद न किया जाए। सांसद प्रतिनिधि अंकुर पटेल, व्यापारी हिमांशु गुप्ता, पीडी गुप्ता, हीरालाल सोनी, गौरीशंकर सोनी, अतुल अग्रवाल, रामनरेश अग्रहरि, महेंद्र, सोमदेव गुप्ता, संदीप, मुकेश, बद्री गुप्ता, रामदयाल, शुभम केशरवानी, कश्यप रमन आदि मौजूद रहे।