{"_id":"5a1177814aa4399c6694019c7ffda81b","slug":"traders-do-not-disturb-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को परेशान न करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को परेशान न करें अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पर डिप्टी कमिश्नर मचल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल व महामंत्री ओम केशरवानी ने व्यापारी सुनील द्विवेदी के ऊपर सचल दल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को वापस लेने व इस प्रकरण की जांच कराने की मांग उठी।
व्यापारियों ने कहा की यदि रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो व्यापार मंडल अगामी 26 फरवरी को होने वाले वाणिज्यकर विभाग के स्थापना दिवस का बहिष्कार करेगा। गल्ला समिति की ओर से राजीव अग्रवाल, उमा गुप्ता, बृजकिशोर शिवहरे व आनंद अग्रवाल ने गल्ला व्यापार में आ रही समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
डिप्टी कमिश्नर मचल सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान वाणिज्य कर अधिकारी दिनेश कुमार, विनीत कुमार, बृजेंद्र सिंह, अधिवक्ता अनिल शुक्ला व व्यापार मंडल से प्रदीप गुप्त, राहुल गुप्ता, राजुल, अंकित व ओमप्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।