फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tractor trolley overturned, grocer's death

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, किराना व्यापारी की मौत

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned, grocer's death
फोटो-4- ट्राली पलटने से किराना व्यापारी की मौत के बाद बैठे गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव के पास भूसा, पत्थर व किराना की सामग्री से भरा ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से किराना व्यापारी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी किसान शिवमूरत सिंह (40) शुक्रवार को जिला मुख्यालय में अपनी किराने की दुकान की सामग्री लेने आया था। देर शाम मुख्यालय से गांव के सुरेश कुमार का ट्रैक्टर से जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही ट्रैक्टर रेहुंटा के पास पहुंचा तो नहर की बाउंड्री के पास अचानक ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। शिवमूरत ट्रॉली के नीचे दब गया। पास में ही खड़े लोगों ने देखा तो ट्रॉली सीधा कर उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ट्रॉली को सीधा करने के दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी पलट गया, जिससे चालक सुरेश भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पहाड़ी थाना पुलिस को मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक किसान के दो पुत्र, एक पुत्री है। पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed