{"_id":"58921b034f1c1b0e23e800a9","slug":"tractor-overturned-on-the-bridge-the-death-of-two-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया पर ट्रैक्टर पलटा, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया पर ट्रैक्टर पलटा, दो मजदूरों की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद दो मजदूरों की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर निर्माणाधीन पुलिया पर बुधवार दोपहर को सरिया लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। ठेकेदार तो मौके से भाग गया लेकिन अन्य मजदूरों ने ट्रैक्टर को सीधाकर उसमें दबे मजदूरों के शव को बाहर निकाला।
भरतकूप चौकी क्षेत्र के रंपुरवा गांव के पास दो साल से पुलिया पर निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार की दोपहर को लोहे की सरिया लादकर चालक असलम निवासी बांदा, मजदूर जरैली कोठी बांदा निवासी जुग्गी (19) पुत्र मातादीन और विसंडी ओरन बांदा निवासी रामखेलावन (35) पुत्र फदाली को बैठाए हुए निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। अचानक पुलिया में उतरते समय नियंत्रण बिगड़ा और ट्रैक्टर पत्थर से टकराकर गड्ढे में जा गिरा।
जिसमें चालक तो दूर छिटक गया जिससे उसकी जान बच गई लेकिन दोनों मजदूर ट्रैक्टर में ही दब गए। यह देखते ही वहां हड़कंप मच गया दौड़कर आए मजदूरों ने किसी तरह पलटे ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के पहले ही ठेकेदार इंदिरानगर बांदा निवासी विष्णु कुमार मौके से भाग निकला। पुलिस ने कुछ मजदूरों की मदद से दोनाें शव मुख्यालय में स्थित मर्चरी पहुंचाया। चौकी प्रभारी मनीष जाट ने बताया कि इस मामले में मृतकों के परिजनों से एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।