फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   tractor chalak ki maut

ट्रैक्टर पलटा, दबे चालक ठोकिया की मौत

Mon, 23 Mar 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
tractor chalak ki maut
पहाड़ी (चित्रकूट)। गिट्टी खाली कर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा निवासी रामऔतार यादव उर्फ ठोकिया (22) पुत्र रज्जा यादव सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में कस्बे से गिट्टी लेकर नहरा गांव गया था। गिट्टी खाली कर लौटते समय नहरा गांव के मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह दब गया। ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतक की मां श्यामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाई, तीन बहन में मृतक तीसरे नंबर का है।

रामनगर (चित्रकूट)। सोमवार को ददरी ग्राम पंचायत के लालता रोड मौजा के दलित बस्ती निवासी किशोर मयंक (15) पुत्र संगम खुद टैक्टरी चलाकर एक तालाब से मिट्टी लेकर खेतों में डाल रहा था। जिस समय वह मिट्टी डालने का कार्य कर रहा था। ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसकी मौत दब जाने से हो गई। परिवार के सदस्यों ने किशोर का पोस्टमार्टम कराए बिना ही दाह संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया का कहना कि इस मामले में किसी ने उनको सूचना नहीं दिया। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed