फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Today flowers will be showered on devotees by helicopter

Chitrakoot News: हेलीकॉप्टर से आज श्रद्धालुओं पर होगी फूलों की बारिश

Mon, 17 Jul 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Today flowers will be showered on devotees by helicopter
चित्रकूट। धर्मनगरी में सावन की सोमवती अमावस्या मेला शुरू हो गया है। एक दिन पूर्व रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए हैं। सोमवार को बेड़ी पुलिया से लेकर रामघाट तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकाॅप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएम व एसपी ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र को 8 जोन व 16 सेक्टरों मेें बांटा गया है। हरियाली अमावस्या सोमवार को है। मेले में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मजिस्ट्रेटों की तैनाती के साथ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

एक दिन पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए हैं। इससे रामघाट सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा है। इसके अलावा सावन का दूसरा सोमवार होने के चलते रामघाट स्थित मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखा। भरतकूप से लेकर रामघाट तक और भौंरी से लेकर बेडीपुलिया तक पैदल श्रद्धालुओं की लंबी लाइन सडक़ पर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या मेला में पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एक दिन पहले धर्मनगरी के रामायण मेला परिसर में बैठक कर ब्रीफ्रिंग की गई। मेला क्षेत्र मेेंं बाहर से आने वाली फोर्स में 65 उपनिरीक्षक, 160 मुख्य आरक्षी, 20 महिला आरक्षी, चार उप निरीक्षक यातायात, 10 मुख्य आरक्षी, तीन उपनिरीक्षक एक डॉग स्क्वायड टीम ड्यूटी लगाई है।
इसके अलावा मेला में चित्रकूट जिले के अधिकारियों व थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ब्रीफिंग के दौरान सीओ हर्ष पांडेय, निष्ठा उपाध्याय, राज कमल, सीओ एलआइयू अनुज कुमार मिश्रा, यातायात सीओ शीतला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।


बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी
सोमवती अमावस्या मेला में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर सहित मेला क्षेत्र मेें भारी वाहनों की नोइंट्री 17 जुलाई सोमवार की रात 12 बजे तक रहेगी। इसके अलावा मेला क्षेत्र में आने वाले छोटे व बड़े वाहनों के खड़ा रहने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed