फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tips to avoid cancer

स्तनपान बनाये बच्चे को आयुष्मान

Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tips to avoid cancer
चित्रकूट। कैंसर से बचाव के लिए बच्चों को मां का पहला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाएं। स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए ही इस साल इस सप्ताह की थीम ‘स्तनपान सुरक्षा की जिम्मेदारी, साझा जिम्मेदारी’ तय की गयी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. एचसी अग्रवाल का कहना है कि शिशु के लिए स्तनपान अमृत के समान होता है। यह शिशु का मौलिक अधिकार भी है। माँ का दूध शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। यह शिशु को निमोनिया, डायरिया और कुपोषण के जोखिम से भी बचाता है। बच्चे को ऐसे में स्तनपान से वंचित करने से उसका पूरा जीवन चक्र प्रभावित हो सकता है। यदि केवल स्तनपान कर रहा शिशु 24 घंटे में छह से आठ बार पेशाब करता है, स्तनपान के बाद कम से कम दो घंटे की नींद ले रहा है और उसका वजन हर माह करीब 500 ग्राम बढ़ रहा है, तो इसका मतलब है कि शिशु को मां का पूरा दूध मिल रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूट। वामा सारथी उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को विश्व लंग्स दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में जागरुकता शिविर लगाया गया। जिसमें प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह ,जिला चिकित्सालय के डा. उमेश मिश्र व डा. विवेक प्रताप सिंह ने कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर में पुलिस कर्मियों को कैंसर रोग से बचने के उपायो के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बताय गया कि फेफड़ों को मजबूत करने के लिये निरन्तर श्वांस से संबंधित योगाभ्यास करते रहें। इस मौके पर एसआई अब्दुल कदीर, रामदीन, स्टाफ नर्स वंशिका राजभर, सर्वेश कुमार फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय गणेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed