फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Tigress emerged , hands , leaving the

सामने आई बाघिन, हाथ मलती रह गई टीम

Wed, 20 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Wed, 20 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tigress emerged , hands , leaving the
पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट से भागकर पाठा के जंगलों में आई बाघिन वनकर्मियों के हाथ आने से रह गई। टीम को वह मुश्किल से मारकुंडी के जंगल में नजर आई। टीम से सामना होने पर कर्मियों ने मोबाइल से बाघिन की फोटो खींची। लेकिन जब तक उसे पकड़ने वाले कुशल वनकर्मी पहुंचते  वह जंगल में भाग निकली और वन विभाग की टीम हाथ मलते गई।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद पन्ना के टाइगर्स प्रोजेक्ट से एक माह पहले भागी बाघिन को अब तक दो जिले के प्रशिक्षित वनकर्मी नहीं पकड़ पाए हैं। बाघिन की तलाश में दो हाथी भी वनकर्मियों की मदद के लिए दिन रात पाठा के जंगलों में डेरा डाले हैं। बाघिन के गले में पड़े ट्रांसमिशन से उसकी लोकेशन कभी धारकुंडी, कैलहा, देवांगना, अनुसुइया, खोह व मारकुंडी के जंगलों में मिलती रही है। उसी ट्रांसमिशन की लोकेशन से वनकर्मियों को मंगलवार की शाम बाघिन की लोकेशन मारकुंडी के जंगल में मिली। टीम उसकी तलाश में थी।
विज्ञापन


इसी बीच वन विभाग चित्रकूट के रेंजर नरेंद्र सिंह अपने कर्मचारियों के साथ वहां से गुजरे तो बाघिन का उनसे सामना हुआ। टीम ने मोबाइल से बाघिन की फोटो खींची। मगर पकड़ नहीं सके, क्योंकि टीम के पास बाघिन को पकड़ने का कोई यंत्र नहीं था। टीम ने तत्काल दूसरी टीम से संपर्क किया। जब तक दूसरी टीम वहां पहुंचती बाघिन जंगल में घुस गई। डीएफओ बीके मिश्रा, रेंजर नरेंद्र सिंह ने दावा किया कि यह वहीं बाघिन है जो पन्ना से भागकर आई है। यह प्रजाति इस क्षेत्र में नहीं है। उधर पन्ना टाइगर्स प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि राजेश दीक्षित ने भी फोटो देखकर बताया कि यह वही बाघिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed