फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three police teams were deployed to nab the miscreants

Chitrakoot News: बदमाशों को पकड़ने के लिए लगाईं पुलिस की तीन टीमें

Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three police teams were deployed to nab the miscreants
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के झरी रेलवे गेट के पास शनिवार की रात पिकअप लूटने के लिए पथराव करने के मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। पुलिस चालक और क्लीनर से पूछताछ कर रही है। जल्द खुलासे का दावा कर रही है। अभी बदमाशों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के बमरौली उपरहार निवासी मनीष कुमार पासवान ने बताया कि उसकी पिकअप पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी राजकुमार और एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी खलासी पंकज कुमार के साथ नागपुर जा रहा था।
विज्ञापन

रात करीब डेढ़ बजे चालक ने फोन कर सूचना दिया कि मानिकपुर के झरी गेट के पास दो बाइक से आए चार बदमाशों ने पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया, न रोकने पर पथराव शुरु कर दिया। जान बचाने के लिए पिकअप लेकर भागे, लेकिन आगे का रेलवे गेट बंद होने से पिकअप खड़ी कर भाग गए। उसने ही डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ यामीन अहमद, मानिकपुर, मारकुंडी व बहिलपुरवा थाने की पुलिस पहुंची। रात में ही चूल्ही गांव को जाने वाले रास्ते से पिकअप बरामद कर चालक, परिचालक व बदमाशों को खोजती रही। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed