{"_id":"67a8f3d5061ac5d0aa039eb4","slug":"three-people-including-mother-and-son-died-in-a-collision-between-bolero-and-pickup-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113045-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो-पिकअप की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो-पिकअप की टक्कर में मां-बेटे समेत तीन की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट मझगवां मार्ग पर बोलेरो पिकअप की टक्कर के बाद पलटा पड़ी पिकअप।
- फोटो : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खड़ा क्षतिग्रस्त वाहन।
चित्रकूट/खोही। चित्रकूट-मझगवां हाईवे पर शनिवार की रात बड़े हनुमानजी मंदिर के पास बोलेरो और पिकअप की सीधी टक्कर गई। इसमें मां, बेटे सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। 10 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर पिकअप के पलटने से काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुल सका।
मध्य प्रदेश के दमोह निवासी महेंद्र पटेल (52), जितेंद्र पटेल की पत्नी मनीषा पटेल (31), बेटा विवेक पटेल (11), पन्ना जिले के अमानगंज पिपरवार निवासी बृजेंद्र यादव (35), गैसाबाद निवासी अरुण द्विवेदी (26), भरत राठौर (33), खमारिया कला निवासी राजभान यादव (26), रीवा के जुरमनिया नई निवासी जितेंद्र पटेल (30), श्रीराम दाहिया (32), बृजेश पटेल (34), नेपाल पटेल (28), चिंटू पटेल (32) सहित कई श्रद्धालु शनिवार की रात पिकअप से महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे थे। सतना रोड पर हनुमान मंदिर के पास सामने की ओर से आ रही बोलेरो से पिकअप की भिड़ंत हो गई। इसमें पिकअप सवार महेंद्र, मनीषा और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे एवं कोठी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल सतना भेजवाया। टीआई मझगवां आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि बोलेरो सवार सभी लोग दमोह के रहने वाले है। ये प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे। टक्कर तेज होने के कारण पिकअप सड़क पर ही पलट गया था। इससे जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया इसके बाद जाम खुल सका।