{"_id":"1f38b3b2f0a506b88c1ab5b2730e6c8e","slug":"three-people-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बियावल घाट के पास मंगलवार देर शाम एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
बियावल घाट के पास बालू लदे ट्रकों के आवागमन से रपटे के पास दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रात में ट्रकों का आवागमन बढ़ जाता है। मंगलवार रात लगभग साढ़े आठ बजे यहां एक बाइक में बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत महिला और लगभग दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस इनकी शिनाख्त की कोशिश में जुटी थी। शव इतनी बुरी तरह से कुचल गए थे कि ग्रामीण भी पहचान नहीं पा रहे थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ये लोग परदवां के मजरे घुरेहटा के रहने वाले हैं और सुरेह बराछी जा रहे थे, जो घटनास्थल से लगभग छह किमी की दूरी पर है। हालांकि मृतकों का नाम ये लोग भी नहीं बता सके। पुलिस ने ट्रक को बरामद कर लिया है जबकि चालक भाग निकला।
विज्ञापन