{"_id":"577bf37b4f1c1b6f0c7face5","slug":"three-officers-salary-stopped-five-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अफसरों का वेतन रोका, पांच को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अफसरों का वेतन रोका, पांच को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायतों का निस्तारण करतीं डीएम मोनिका रानी व मौजूद अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दिवस से गैरहाजिर तीन अधिकारियों का वेतन रोका गया है। पांच अधिकारियों के देरी से आने पर उन्हें फटकार लगाकर चेतावनी दी गई। कुल 191 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम मोनिका रानी ने पूर्व में आईं शिकायत की समीक्षा की। जिसमें सबसे अधिक कोतवाली कर्वी के 16, खंड विकास अधिकारी कर्वी के पांच, एसओ पहाड़ी के पांच, जल निगम के चार, अधिशाषी अभियंता, विद्युत के पांच, एलडीएम के छह समेत कुल 65 मामले लंबित मिले।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जिन विभागों की एक या दो शिकायतें निस्तारण हेतु बाकी हैं, उसे आज ही निस्तारित कर लें। मंगलवार को प्राप्त शिकायतों में शेष का निस्तारण जल्द कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. अनीता सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 विकलांग प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-एक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी प्रथम के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के आदेश दिए।
इसके अलावा जल निगम के अधिशाषी अभियंता जेपी सिंह, परियोजना प्रबंधक जल निगम आरबी अग्रवाल, कोतवाल कर्वी सत्यपाल सिंह, एसओ पहाड़ी रामेंद्र तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी एके सोनकर के तहसील दिवस में समय से न आने पर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में आयोजित तहसील दिवसों में समय से उपस्थित हों, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ ए दिनेश कुमार, एसडीएम कर्वी रजनीश मिश्रा, परियोजना निदेशक व जिला विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, तहसीलदार एके सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल चंद्र सरोज, उप निदेशक कृषि जगदीश नारायण आदि मौजूद रहे।