{"_id":"64fa20fc460be7380805dbd4","slug":"three-including-two-girls-died-due-to-fever-eight-admitted-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-1487-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार से दो बालिकाओं समेत तीन की मौत, आठ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार से दो बालिकाओं समेत तीन की मौत, आठ भर्ती
Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। इन दिनों जिले में मौसम का मिजाज बदलने से संक्रामक बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। हाल यह है कि अस्पतालों में मरीजों का तांता देखा जा रहा है। गुरुवार को बुखार के चलते वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीडि़त मानिकपुर के खिचरी गांव की कलूटी (12) पुत्री राकेश की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां गंभीर दशा के चलते डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बांदा के तेलौसा गांव के प्रमोद कुमार त्रिपाठी की दो वर्षीय पुत्री वैष्णवी को लीवर संबंधी बीमारी थी।
अचानक दो दिनो से बुखार आने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। डाक्टरों के मृत घोषित कर दिया। वह रक्षाबंधन पर मां के साथ ननिहाल तरौंहा आई थी। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के कादरगंज के कामता प्रसाद (70) पुत्र शंभू की बुधवार की शाम अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में गुरुवार को बुखार से पीड़ित मऊ की संपतिया पत्नी रामबाबू, गुडिय़ा देवी पत्नी मिथलेश, सीतापुर की संगीता पत्नी राज कुमार, मानिकपुर के गढ़ीकला गांव की गोमती पत्नी धीरज, लोहदा की रानी पत्नी माताबदल, नांदी की अंजना पत्नी चन्द्रभान, नहरा की सोना देवी पत्नी शिवबरन, सुखरामपुर की प्रियंका पुत्री देव नारायण को परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।