{"_id":"63c447f8be975d6e8078a475","slug":"three-including-education-friend-died-due-to-heart-attack-chitrakoot-news-knp7390178115-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: हृदयघात से शिक्षा मित्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: हृदयघात से शिक्षा मित्र समेत तीन की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट। ह्दयघात होने से शिक्षामित्र बाबू लाल कोल की सुबह मौत हो गई। वह कंपोजिट विद्यालय सकरौंहा में तैनात था। घटना से मृतक की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। पत्नी के अनुसार रविवार को वह अपने खेत की ओर गए थे। लौटकर आने पर सीने में दर्द की शिकायत की।
इस पर उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर शिक्षामित्रों ने गहरा शोक जताया है। मुख्यमंत्री से शिक्षामित्र के परिजनों को आथिरक मदद दिलाने की मांग की है।
इसके अलावा बांदा जिले के कालिंजर थाना अंतर्गत सांडा गांव की भूरी (55) पत्नी किशोरीलाल की हालत बिगड़ने पर पुत्र मोहन शनिवार की देर शाम चित्रकूट के जिला अस्पताल लेकर आया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें सीने में दर्द व बुखार की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन
इसी क्रम में मानिकपुर के नयाचन्द्रा का हृदयघात होने पर तेज प्रताप सिंह (70) की हालत खराब होने पर पुत्र रमेश प्रताप अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों के मृत घोषित करने पर परिजनों में शोक छा गया। दोनो शवों का बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए हैं।