{"_id":"12b1f8cb777669d31a30302f88e61713","slug":"three-house-caught-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घर जले
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sat, 02 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र स्थित गांव में शुक्रवार रात दीपक की लौ से एक घर में आग लग गई। इसने देखते ही देखते दो और घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग से तीन घरों में करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
हरदौली गांव के मजरे पतेर की रंपुरिया में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे चुन्ना सिंह पुत्र जगपत के घर में दीपक गिरने से आग लग गई। आग बढ़ने पर घर में सोए लोगों को गर्मी का अहसास हुआ तो वे जाग गए। किसी तरह इन लोगों ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। इस बीच आग ने पड़ोसी बोधनराम विश्वकर्मा के घर को भी चपेट में ले लिया। वहीं नत्थू के घर को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
ग्रामीण बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने में जुटे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई और घंटों बाद आग बुझाई जा सकी। ग्रामीणों का कहना है कि आग से चुन्ना का ढाई लाख, बोधन का डेढ़ लाख और नत्थू का पचास हजार का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार एके सिंह ने चुन्ना को 20,300, बोधन और नत्थू को 3800-3800 रुपये की फौरी मदद दी है।
विज्ञापन