फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three films made in Chitrakoot will be shown in Khajuraho Film Festival

Chitrakoot News: खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएंगी चित्रकूट में बनी तीन फिल्में

Sun, 01 Dec 2024 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three films made in Chitrakoot will be shown in Khajuraho Film Festival
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार चित्रकूट में बनी तीन फिल्में सपना देखा है हमने, कालीघाट और बुनियाद दिखाई जाएंगी। इसके लिए फिल्म निर्माताओं ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा बांदा की कई प्रतिभाएं भी हुनर दिखाएंगीं। सुप्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना को समर्पित फेस्टिवल का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
विज्ञापन

फेस्टिवल के उत्तर प्रदेश प्रभारी बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में मुंबई की फिल्मी हस्तियों का जमावड़ा लगेगा। रोज रंगारंग पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कार्यक्रमों में बुंदेलखंड का जलवा रहता है। साथ ही साथ मुंबई के कलाकारों के कार्यक्रम दर्शकों को रोमांचित करते हैं। फिल्मी हस्तियों के अलावा रोज मंच पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मंत्री और केंद्र सरकार के नेताओं की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन

पाठा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बंभिया के बच्चों द्वारा स्वच्छता पर बनाई गई फिल्म ‘सपना देखा है हमने’ फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसके अलावा शार्ट फिल्म बुनियाद और कालीघाट भी टपरा टाकीज में दिखाई जाएगी। फिल्मों से जुडे कलाकारों को पुरस्कृत भी किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में फेस्टिवल कराने का रखेंगे प्रस्ताव
खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर धर्मनगरी में भी फिल्म फेस्टिवल कराने का प्रस्ताव इस बार प्रस्ताव संयोजक राजा बुंदेला के सामने रखा जाएगा। अजीत सिंह ने बताया कि अब यहां एयरपोर्ट की सुविधा है। कलाकारों को आने में असुविधा नहीं होगी। ऐसे में अब फिल्म फेस्टिवल यहां भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed