फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three farmers scorched a woman unconscious due to lightning in Chitrakoot

चित्रकूट में बिजली गिरने से तीन किसान झुलसे एक महिला बेहोश

Sat, 21 Mar 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three farmers scorched a woman unconscious due to lightning in Chitrakoot
मानिकपुर/भरतकूप। मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने से खेत के पास मौजूद तीन किसान झुलसकर बेहोश हो गए। एक महिला भी घर के पास बिजली की आवाज के भय से गिरकर बेहोश हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के रामपुर कल्याणगढ़ गांव में शनिवार की सुबह खेतों में अपनी फसल हूकुमचंद्र पुत्र बाबूलाल यादव, मनीष पुत्र हूकुमचंद्र व अजय पाल पुत्र शिवपरसन पाल काट रहे थे। अचानक तेज बारिश होने पर खेत किनारे आड़ पर खडे़ हो गये।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली गिरी तो तीनों उसकी चपेट में आकर झुलस गये। खेत पर ही तीनों बेहोश भी हो गये। यह देखकर आसपास मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें गांव पहुंचाया। एंबुलेंस को फोन कर तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। इसके अलावा भरतकूप थानाक्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में मवेशी को चारा देने गई मंजूदेवी पत्नी प्रमोदकुमार जैसे ही घर की ओर लौटी तो अचानक बिजली गिरने की आवाज से वह डर कर बेहोश हो गई । परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed