फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Three brothers accused of instigating sister to commit suicide arrested

Chitrakoot News: बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी तीन भाई गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three brothers accused of instigating sister to commit suicide arrested
मानिकपुर-चित्रकूट। बहन के साथ छल कर आभूषण रख लेने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी महिला के तीनों भाई ही निकले। पुलिस ने छानबीन के बाद तीनों भाइयों को बुधवार देर शाम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि ग्राम नागर निवासी सनंतराम यादव, पप्पू यादव व मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में मृतका के भाई संतराम ने बहन दिव्या रानी के ससुरालीजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना कर इस मामले में मृतका के तीन भाइयों की संलिप्तता पाई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के भाई नागर निवासी संतराम यादव ने थाने में चुरेहकशेरुवा निवासी ससुरालीजनों छोट्टी उर्फ उदय, पंकज यादव, अन्नू, पूनम, कुंदा व धर्मपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मृतका विद्यारानी के पति की करीब चार वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद सरकार से मिले पांच लाख रुपये को मृतका के भाई हड़पना चाहते थे। जिसका मृतका के दराई गांव निवासी ससुर धर्मपाल यादव व मृतका विद्यारानी ने विरोध जताया और अपने दोनों बच्चों के नाम एक-एक लाख रुपये तथा तीन लाख रुपये अपने खाते में जमा कर दिए। इतना ही नहीं पूर्व मे भाइयों ने मृतका के जेवरात अपने पास रख लिए थे। जिसे लेने वह अपने बच्चों के साथ भाइयों के पास गई। जहां भाइयों ने उसके साथ गाली-गलौज की जिससे दुखी होकर 26 जून को उसने जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed