फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thousands of Congressmen will travel to Delhi on 13th

13 को दिल्ली कूच करेंगे हजारों कांग्रेसी

Wed, 11 Dec 2019 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Thousands of Congressmen will travel to Delhi on 13th
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली में जिले से हजारों कांग्रेसी शिरकत करने जाएंगे। रैली के प्रभारी पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने इसके लिए तैयारियां और जनसंपर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने बताया कि भारत बचाओ रैली में जिले से निजी साधन, बस और ट्रेन के जरिये हजारों कार्यकर्ता 13 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे। रैली की सफलता के लिए जिलेवार पार्टी ने प्रभारी घोषित किये हैं। चित्रकूट में उनके अलावा पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह और कौशांबी के पूर्व विधायक विजय प्रताप भी जिले के बतौर प्रभारी घोषित हैं। बताया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भारत बचाओ रैली का आह्वान कांगेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया है। राष्ट्रीय रैली में जिले से भी बड़ी तादाद में कांग्रेसी दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हैं, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव में जनसंपर्क किये जा रहे है। उनके साथ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह, युवा के मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष दिवाकर सिंह, धनंजय चंदेला और सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed