{"_id":"67f0293acb25a7d9f50ef787","slug":"those-who-set-fire-to-forests-will-be-sent-to-jail-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-114581-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वनों मेेंं आग लगाने वालों को भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वनों मेेंं आग लगाने वालों को भेजा जाएगा जेल
विज्ञापन
चित्रकूट। वन विभाग के रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगलों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों के बीच जागरूकता गोष्ठी हुई। उपनिदेशक प्रत्युष कटियार ने कहा कि वनों में आग लगने पर मामले की जांच कराएंगे कि किसने आग लगाई है।
आग लगाने वालों पर मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। वन संपदा को बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। बताया कि इससे पर्यावरण ही नहीं बल्कि ग्रामीणों को भी लाभ है।
शुक्रवार को मारकुंडी व बहिलपुरवा से सटे जंगलों किनारे के गांव डोडा माफी, रामपुर, रानीपुर, नागर, किहुंनिया में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक ने ग्रामीणों से कहा कि खेतों में कृषि अपशिष्ट को नहीं जलाएं। जंगलों के आसपास के रास्ते मेें आग जलाकर खाना नहीं बनाएं। चरवाहों से कहा कि जंगल में धूम्रपान नहीं करे। धूम्रपान करने से आग लगने की संभावना होती है। जरा सी लापरवाही से पूरे जंगल में आग लग सकती है।
विज्ञापन
वन क्षेत्र में शहद, महुंआ सहित कोई अन्य वनसंपदा के लिए आग का उपयोग नहीं करे। जानबूझ कर वनों में आग लगाने वालों की जानकारी वन विभाग को दें। वनो में आग लगाने वालों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।