फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thirteen lakhs saplings planted in six hours and a half

छह घंटे में रोपे गए साढ़े तेरह लाख पौधे

Tue, 12 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Tue, 12 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thirteen lakhs saplings planted in six hours and a half
पौधरोपण करते सदर विधायक वीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
धर्मनगरी में जिला प्रशासन व सपाइयों ने उत्साह के साथ पौधरोपण किया। ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी का विश्व रिकार्ड बनाने मेें चित्रकूट जिले ने मात्र छह घंटे में करीब साढ़े तेरह लाख पौधे रोप दिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए सीएम की अनूठी पहल को सभी दलों के प्रतिनिधियों ने समर्थन और सहयोग दिया।
विज्ञापन


गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए सोमवार सुबह से सपा जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन उत्साहित था। निर्धारित समय के पहले ही डीएम मोनिका रानी ने स्थल पर पहुंचकर अभियान की शुरुआत की। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने हनुवां, सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने पुरवा तरौंहा, विधायक मानिकपुर चन्द्रभान सिंह पटेल ने वन ब्लाक में वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन


डीएम व मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार ने देशाह वन ब्लाक में पीपल व नीम का पौधे लगाए। डीएफओ वीके मिश्रा व कर्वी रेंजर नरेंद्र सिंह की देखरेख में सभी स्थानों पर पौधरोपण किया गया। सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने सेमरदहा प्लांट पर एक दर्जन पौधे रोपे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने जिला पंचायत परिसर व बनकट गांव में पौधे रोपे। इस मौके पर बारके चौधरी, अभियंता एसपी पांडेय, सुरेश कुमार व विद्यासागर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed