फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thieves broke the lock of the house and stole jewellery and cash worth five lakhs

Chitrakoot News: घर का ताला तोड़कर पांच लाख के जेवर-नकदी ले गए चोर

Mon, 26 Aug 2024 11:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and stole jewellery and cash worth five lakhs
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के मैदाना रोड स्थित घर का शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और 75 हजार रुपये चुरा ले गए। परिवार के लोग हल छठ पर गांव मवई गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दो दिन में थाना क्षेत्र के चार घरों में चोरी हो चुकी है किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मैदाना रोड निवासी बाल मुकुंद पांडेय ने बताया कि 24 अगस्त को परिवार के लोग हलछठ का पर्व मनाने अपने गांव मवई कला चले गए थे। दूसरे दिन सुबह लौटकर आए तो घर का ताला टूटा था। कपड़े व अन्य समान बिखरे पड़े थे। चोर आलमारी को तोड़कर 75 हजार रुपये, सोने के झुमके, चार अंगूठी, एक जंजीर, चांदी के जेवर ले गए। करीब पांच लाख की चोरी हुई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके पहले भी मऊ कस्बा सहित खपटिहा गांव में तीन घरों में दो दिन पहले चोरी हो गई थी। जिसको लेकर पुलिस के कार्यो को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को मौके भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed