फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   They took the old man from Parikrama Marg, killed him and threw his body away

Chitrakoot News: परिक्रमा मार्ग से वृद्ध को ले गए, हत्या कर शव फेंका

Tue, 05 Aug 2025 09:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 05 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
They took the old man from Parikrama Marg, killed him and threw his body away
चित्रकूट। चित्रकूट में अमावस्या पर परिक्रमा करते समय गायब वृद्ध का 11 दिन बाद कंकाल के रूप में शव मिला है। परिजनों ने रुपयों को लेकर उनके रिश्तेदार व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमेंं सभी मृतक के रिश्तेदार हैं। परिक्रमा मार्ग व भरतकूप के पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के जरेली कोठी पुलिस लाइन तिराहा निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ दीनू ने बताया कि उसके पिता राजाभैया यादव (62) 24 जुलाई की सुबह छह बजे सावन माह की अमावस्या पर चित्रकूट में दर्शन व परिक्रमा के लिए गांव के ही रामऔतार, रामबाबू व लल्लू धुरिया के साथ निकले थे। इसी दिन परिक्रमा मार्ग से ही उसके पिता लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पिता के साथ आए तीनों ग्रामीणों ने फोन कर उसे दी थी। इसके बाद नयागांव व कोतवाली कर्वी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार की देर शाम को सूचना मिली कि भरतकूप थाना क्षेत्र के हुडा के जंगल में खाई किनारे एक कंकाल पड़ा है। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे और जेब में मिले आधार कार्ड, मोबाइल, बाइक की चाबी, चश्मा से पिता के शव होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप ने बताया कि उसकी पत्नी अर्चना देवी के चाचा बुद्ध विलास यादव ने 24 जुलाई को ही उसके पिता से सात लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप लगााया कि रुपये वापस न करना पड़े, इसलिए अपने दोस्त के साथ परिक्रमा मार्ग से पिता को बाइक से ले गए। आशंका है कि इन्हीं ने हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। बताया कि पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर बरहा हनुमान मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से खोजबीन में जुटी है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उसके दो बेटे बृजकिशोर उर्फ बउवा व दीनू, दो बेटी सुमन व रेखा और पत्नी सुशीला देवी हैं।

जल्द किया जाएगा खुलासा
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। कोतवाल उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो जगह गुमसुदगी दर्ज है। सीसीटीवी, सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश जारी है। पांच संदिग्धों से थाने में पूछताछ की जा रही है। तीन टीमें खुलासा के लिए लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed