फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Thermal screening will be done on railway and bus stand

सर फाइल नंबर 12 की संशोधित फाइल नंबर- 12 आर

Sun, 26 Dec 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thermal screening will be done on railway and bus stand
चित्रकूट। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शनिवार से विशेष सतर्कता बरतने के लिए रात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए लागू हो गया है। जिला प्रशासन ने कार्यालयों से लेकर दुकानों तक में मास्क की अनिवार्यता पर जोर दिया है। बाहर से आने वाले यात्रियों को बिना स्क्रीनिंग कराए न जाने देने के निर्देश दिए गए हैं। रात्रि कर्फ्यू अवधि में आवश्यक सेवायें एवं मालवाहक वाहनों, एंबुलेंस आदि को आवागमन की अनुमति होगी। साथ ही कोविड से जुड़े कार्मिक, पुलिस कर्मी, रात्रि उद्योगों से संबंधित कर्मियों को उनकी आईडी के आधार पर अनुमति होगी। समस्त औद्योगिक इकाइयों को रात्रिकालीन कर्फ्यू से पूर्णतया छूट रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्त्रस्मण स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के लिए बाजारों में मास्क नही तो सामान नहीं के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। सभी के लिए मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी, शापिंग माल, सुपर मार्केट में मास्क की अनिवार्यता के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था व कोविड हेल्प डेस्क के साथ खोलने की अनुमति, गांवों एवं शहरी वार्डों में
विज्ञापन

निगरानी समितियों को फिर से एक्टिव करने के आदेश जारी हुए हैं। शादी समारोह व अन्य आयोजनों के संबंध में आयोजकों द्वारा कार्यक्त्रस्मों की सूचना जिला प्रशासन एवं पुलिस को अनिवार्य रूप से देने, प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ बंद स्थानों में एक समय में अधिकतम दो सौ की अनुमति रहेगी। खुले स्थानों पर एक समय में ग्राउंड की क्षमता के 50 प्रतिशत तक आमंत्रित अतिथियों की अनुमति होने के अलावा स्वास्थ्य विभाग आरटी पीसीआर, एंटीजन टेस्टिंग को प्रभावी करने पर जोर दिया जाएगा। प्रतिदिन रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों की थर्मल स्क्त्रस्ीनिंग की सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed