फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was no benefit in stopping and printing the notes: Akhilesh

नोट बंद कराने और छपवाने का कोई लाभ नहीं मिला: अखिलेश

Wed, 15 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 15 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
There was no benefit in stopping and printing the notes: Akhilesh
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चित्रकूट के बरौंधा में चुनावी सभा में भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ऐसी पहली सरकार है, जिसने खुद नोट बंद कराए और फिर छपवाए भी, लेकिन देश को कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

समाजवादी सरकार ने यूपी में ऐसी सड़कें बनवाईं, जिसमें हवाई जहाज उतर जाते हैं। एमपी में 20 साल तक राज करने के बाद भाजपा ने एक भी ऐसी सड़क नहीं बनाई। कहा कि कांंग्रेस का इतिहास धोखा देना रहा है। एमपी में हमारे एक विधायक ने कांग्रेस को समर्थन दिया था, लेकिन कांग्रेस अपनी ही सरकार नहीं बचा पाई थी।
विज्ञापन

चित्रकूट मप्र विधानसभा से सपा के प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में बरौंधा में आयोजित जनसभा में सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई इतनी है कि एक हजार 1500 रुपये में गरीब का गुजारा नहीं चल रहा। कहा कि जाति जनगणना को कांग्रेस की सरकार ने ही रोका था। यूपी में सपा की सत्ता आने के बाद अग्निवीर जैसी व्यवस्था खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed