{"_id":"5e0cdb618ebc3e8803061316","slug":"there-was-a-lot-of-gaiety-on-the-new-year-chitrakutt-news-knp5357322130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये वर्ष पर दिखा खासा उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये वर्ष पर दिखा खासा उल्लास
विज्ञापन
चित्रकूट। नये वर्ष की शुरूआत होने पर जिले में सभी वर्ग में खासा उल्लास देखने को मिला। सुबह से उठकर मंदिरों में दर्शन करने के लिए परिवार सहित पहुुंचे। इसके साथ ही एक दूसरे को नये वर्ष की बधाई दी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुुंचकर कामदनाथ की परिक्रमा लगाई। बुधवार को नये वर्ष की शुरूआत होने पर रात के 12 बजते ही जमकर पटाखे छुड़ाए गए। सुबह होने पर परिवार सहित मंदिर पहुंचकर दर्शन किया। मंदिर में पूजन दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। हजारों लेागाें ने परिक्रमा कर जग खुशहाली व परिवार की मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। घरों में सुबह से ही मोबाइल की घंटियां व मैसेज के माध्यम से लोग एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर व सेम टू यू बोलते रहे।
कामदनाथ की लगाई परिक्रमा
खोही। नये वर्ष में धर्मनगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिन्होंने कामदनाथ की परिक्रमा लगाई। नये वर्ष को देखते हुए। कामदनाथ परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख मंदिरों मेें सजावट की गई है। जिसमें परिक्रमा मार्ग में व्यापारियों व समाजसेवियों ने भव्य सजावट किया है। जिसमें परिक्रमा मार्ग में जगह- जगह रंगोली बनाई गई है। मंदिर दुकान से लेकर नाव टेपों व अन्य वाहनों को फूलों व गुब्बारे से सजाया गया है। वही प्रमुख मंदिरों में भी सजावट की गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई खुशियां
चित्रकूट। नये वर्ष को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुशियां मनाई गई। मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप,पहाड़ी,शिवरामपुर आदि स्थानों पर व्यापारियों व छात्र-छात्राओं सहित युवकों ने कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में उठाया लुफ्त
चित्रकूट। भीषण ठंड के बाद भी रेस्टोरेंट व होटलों में युवक व युवतियां पहुंचकर नए वर्ष का लुफ्त उठाया। वही छात्र-छात्राओं ने क ोचिंग सेंटरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।