फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was 15 power cuts in the city in 24 hours

Chitrakoot News: 24 घंटे में शहर में 15 बार कटी बिजली

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There was 15 power cuts in the city in 24 hours
मानिकपुर में ट्रांसफार्मर के सामने लगाया गया कूलर।  - फोटो : संस्था
चित्रकूट। गर्मी में बिजली समस्या अब आम समस्या हो गई है। जनता बहुत परेशान है। फाल्ट के नाम पर दस से 12 घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। रात के समय बिना कोई सूचना के बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम हो जाती है। अकेले शहर में शनिवार को सुबह से लेकर रात तक के 24 घंटे में 15 बार बिजली गुल हुई। बिजली विभाग गर्मी को देखते हुए बिजली के उपकरण ठंड करने के लिए कूलर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के नई बाजार, शंकर बाजार में छह घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रही। इसी तरह से सदर रोड में दोपहर एक बजे से दो बजे तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। नई बाजार निवासी राकेश अग्रवाल ने बताया कि रात के समय बिजली की कटौती होने कारण छतों व गलियों में बैठकर समय काटते हैं। यदि व्यवस्था सुधरी नहीं तो स्थानीय निवासी आंदोलन करेंगे। वही जिले मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी क्षेत्र में बिजली की कटौती सात से आठ घंटे की जा रही है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। मानिकपुर निवासी राजू ने बताया कि बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। जब मन आया बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाती हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि इस समय बिजली की अधिक मांग होने के कारण यह समस्या आ रही है। गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इन्हें ठंडा करने के लिए कुछ स्थानों पर कूलर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed