फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is no serious injury in the report of BJP leader's son and friend

Chitrakoot News: भाजपा नेता के पुत्र व दोस्त की रिपोर्ट में गंभीर चोट नहीं

Wed, 23 Apr 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There is no serious injury in the report of BJP leader's son and friend
चित्रकूट/मऊ। भाजपा नेता के पुत्र व उसके दोस्त के साथ थाने में मारपीट के मामले की मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के किसी गंभीर चोट नहीं है। दोनों लाइनहाजिर पुलिसकर्मियों की शराब पीए होने की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी। इसके लिए दोबारा रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके अलावा भाजपा नेता की तहरीर पर जांच जारी है।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार की देर रात को हाईवे के चौराहे पर बरात निकलने के दौरान जाम की स्थिति होने पर वहां से बाइक से गुजर रहे भाजपा नेता संदीप त्रिपाठी के पुत्र आदित्य त्रिपाठी व उसके दोस्त अभिनव मिश्रा की पुलिस कर्मियों से लड़ाई हुई थी। इसमें आरोप है कि पुलिस ने दोनों को थाने के लॉकअप में बंद कर पिटाई की थी। पुलिस की ओर से आरोप है कि बेटे को छुड़ाने आए भाजपा नेता ने सिपाही को थप्पड़ मारा और हंगामा किया। एसपी ने इस मामले में दरोगा हरीशंकर व सिपाही प्रवीण पांडेय को लाइन हाजिर किया है। पुलिस की ओर से भाजपा नेता व उसके पुत्र समेत 16 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है। भाजपा नेता की तहरीर पर दूसरे दिन भी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। थाना प्रभारी विनोद राय ने बताया कि मामले की जांच अपरएसपी कर रहे हैं। इनकी तहरीर पर जांच जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मऊ अस्पताल से मिली भाजपा नेता के पुत्र आदित्य व दोस्त अभिनव की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं है। हाथ में फै्रक्चर नहीं मिला है। उधर, जिला अस्पताल से दोनों पुलिस कर्मियों की शराब पिए होने के सैंपल जांच के लिए गए थे। वह मंगलवार को लैब से लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अरुण सिंह ने बताया कि एफएसएल की ओर से कहा गया है कि पुलिसकर्मियों की जांच के लिए पुलिस अधिकारी के हस्ताक्षर से ही रिपोर्ट मांगी जाए। अभी अस्पताल के जरिए रिपोर्ट मांगी गई थी। अब बुधवार को फिर से जांच के सैंपल भेजी जाएगी।
भाजपा नेता के पुत्र के साथ हुआ अमानवीय व्यवहार : भैरो
भाजपा के पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने अपनी ही सरकार के कार्यकाल में जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मऊ प्रकरण में भी भाजपा नेता के पुत्र के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि वह तो कार्यकर्ता के बुलावे पर सबके हित की बात रखने गए थे। किसी तरह का हंगामा नहीं किया है। थाने के अंदर के मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस अपने मन से कुछ भी रिकार्ड बना सकती है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी लिखा पत्र
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण में यूपी डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला के नाम पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर सवाल उठाया। कहा कि पूरे मामले में उनके खिलाफ भी रिपोर्ट होनी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed