फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is no road in five villages, villagers protested

Chitrakoot News: पांच मजरों में नहीं सड़क, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Aug 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 11 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
There is no road in five villages, villagers protested
06फोटो 1 सीकेटीपी 12- परिचय- प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
चित्रकूट/मानिकपुर। ग्राम पंचायत के पांच मजरो में रास्ता न होने को लेकर सदस्य व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री समेत डीएम को पत्र भेजकर निदान की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को मानिकपुर तहसील क्षेत्र के चन्द्रामारा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवशंकर पटेल की अगुवाई में ग्रामीण राजीव लोचन त्रिपाठी, अमित सिंह, सरोज कुमारी, गुडिया देवी, नथिया देवी, मनुवा, आशा, कृष्ण कुमार, मनीष यादव, पंकज, मुन्नी आदि ने मुख्यालय में प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में सीएम, मुख्य सचिव, आयुक्त संबोधित पत्र डीएम को सौपा।
विज्ञापन

पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत के मजरा ऊंची, धोबहरा, उमरहन, गेडवारी, कोइलहाई में रास्ता संपर्क मार्ग आज तक न होने से मजरावासियों को आवागमन में भारी दिक्कते होती है। तीन नाले पार करना पड़ता है। 23 जुलाई को गर्भवती महिला को आशा लेकर जा रही थी। महिला का पैर फिसलने से नाले में बहते बची। बारिश के कारण बच्चे व शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंच पाते। कोई बीमार हो गया तो प्राथमिक उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। चारपाई में लेकर मरीज को जाना पड़ता है। समाधान दिवस में पत्र देने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। मांग किया कि जल्द संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed