फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There is no blanket in the hospital, even the heater is not lit

अस्पताल में कंबल नहीं, हीटर भी नहीं जलवाए

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
There is no blanket in the hospital, even the heater is not lit
फोटो-3-जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज इनके वार्ड में नहीं लगा हीटर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। तस्वीर इस बात का गवाह हैं कि जिला अस्पताल में मरीजों को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं। सर्दी की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, मगर जिला अस्पताल में हालात ऐसे हैं कि ठंड या अन्य रोग से पीड़ित भर्ती मरीजों को कंबल तक नसीब नहीं हो रहे। वार्डों में हीटर मिलने की बात तो दूर, घर से रजाई लाकर काम चलाना पड़ रहा है। जबकि कई प्रमुख चिकित्सकों के कक्ष में हीटर खाली कमरे में भी जलता रहता है।
विज्ञापन

रेहुंटिया के किसान विश्राम सिंह ने बताया कि खेत में सिंचाई करते समय ठंड लगी तो परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सर्दी लगने पर कंबल मांगा तो कहा गया कि अभी नहीं है। घर से कंबल मंगाया गया है।
विज्ञापन

मानिकपुर के पटा गांव निवासी बिट्टी देवी ने बताया कि दो दिन से वह श्वांस की बीमारी के चलते वार्ड में भर्ती हैं। अस्पताल से मिले एक कंबल से सर्दी दूर नहीं हो रही थी। दो कंबल मांगे तब इससे इंकार कर दिया गया। मजबूरी में घर से रजाई मंगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्वी के रामदीन ने बताया कि वह छह दिन से वार्ड में भर्ती हैं। सिर्फ एक कंबल के सहारे ही रात गुजरती है। वार्ड के दरवाजे व खिड़की बंद करके सर्दी कम करने की कोशिश करते हैं। वार्ड में कोई हीटर नहीं है।

वार्ड में हीटर लगवाने का काम जल्द किया जाएगा। कभी कभार कंबल कम होने की वजह से सभी को उपलब्ध नहीं हो पाते। फिर भी कुछ न कुछ इंतजाम किया जाता है। कई मरीज अपने घर से रजाई कंबल लेकर ही आते हैं। डा. आरके गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed