फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Theft worth lakhs in three houses of the village in a single night

Chitrakoot News: एक ही रात में गांव के तीन घरों में लाखों की चोरी

Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 15 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in three houses of the village in a single night
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के नांदिन कुर्मियान गांव में एक ही रात में चोरों ने तीन घरों से एक लाख रुपये नकद व लगभग तीन लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। घटना से गांव में भय व्याप्त है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नांदिन कुर्मियान निवासी राममुनेश ने बताया कि उसके घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला बंद था और चोरों ने दरवाजे के पास सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दूसरी तरफ बाॅउंड्री लांघकर आंगन में पहुंचे और कमरे में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार रुपये से भरा बक्सा ले गए।
विज्ञापन

खाली बाॅक्स पास के शंभू सिंह के खेत में शनिवार की सुबह मिला है। रामकुमार प्रजापति ने बताया कि राजापुर छीबो रोड स्थित पावर हाउस के पास बालू के डंप में मजदूरी करने चला गया था। बच्चे व पत्नी घर में सो रहे थे। तभी चोरों ने बॉउंड्री लांघकर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में लगभग 75 हजार रुपये के जेवरात व 15 हजार रुपए पार कर दिए। शनिवार की सुबह माताबदल के खेत में खाली बक्सा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामकलेश की पत्नी राजरानी ने बताया कि पति पूना में रहकर मजदूरी करते हैं। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे लगभग एक लाख रुपये के जेवरात व 40 हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने भवन निर्माण के लिए 40 हजार रुपये भेजे थे। चोरी की घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed