फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth was cremated, the police are waiting for the complaint.

Chitrakoot News: युवक का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस को तहरीर का इंतजार

Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The youth was cremated, the police are waiting for the complaint.
चित्रकूट। बरगढ़ क्षेत्र में युवक-युवती की मौत के मामले में मंगलवार को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। जबकि युवती का सोमवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मृतक अंकित तिवारी के पिता राम मिलन तिवारी का कहना है कि दोनों में शादी तय थी। फोन से दोनों में बातचीत होती थी। बेटा जयपुर में रहकर काम करता था। रात में क्या बात हुई, नहीं पता। रात में फोन आया कि अंकित ने फंदा लगा लिया है। दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन

उसी समय युवती को भी घटना की जानकारी हुई तो उसने भी कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर लिया है। दोनों के मौत की परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। प्रेमी का सोमवार को जयपुर में पोस्टमार्टम हुआ और परिजन शव लेकर मंगलवार की सुबह गांव पहुंचे। दोपहर करीब 11 बजे छोटे बेटे काे बडे़ बेटे विवेक तिवारी ने मुखाग्नि दी। इसमें लड़की पक्ष के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिली कि एक युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। बाद में पता चला कि एक युवक ने भी जयपुर में फंदा लगा लिया है। जांच में पता चला कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। शादी भी तय थी। दोनों में बातचीत भी होती थी। युवती के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं युवक का शव मंगलवार को आया और परिजनों ने अंतिम संस्कार किया है। परिजनों की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed