Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The youth committed suicide by hanging himself in the house

Chitrakoot News: घर में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself in the house
चित्रकूट। युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि युवक शराब का लती था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के तरांव गांव निवासी किसान प्रभुदयाल यादव ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी बदमिया देवी के साथ कर्वी स्थित बैंक आए थे। बेटा अशोक कुमार (22) घर में अकेला था। दोपहर में फोन पर बात हुई थी। शाम को घर पहुंचे तो दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे। आवाज लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दीवार फांदकर अंदर गए तो अशोक फंदे से लटका था। पड़ोसियों की मदद से उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

एक साल पूर्व उसकी की शादी बांदा के अतर्रा निवासी रश्मि देवी से हुई थी। मकर संक्रांति में पत्नी मायके चली गई थी। पिता ने बताया कि बेटा शराब का लती था। वह शराब के लिए मोबाइल गिरवी रख देता था। लोग अपने पैसे की मांग करते थे। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। वह दो भाइयों में बड़ा था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed